वनडे के बाद अब टी20 की जंग: सूर्यकुमार यादव की सेना तैयार
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के बाद अब टी20 की बारी है। शुभमन गिल की अगुवाई में भारत को वनडे सीरीज में 2-1 से हार मिली। सिडनी में खेले गए तीसरे मुकाबले ने फैंस का दिल जीत लिया।
दरअसल, इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने खूब तबाही मचाई और भारत ने मैच को 9 विकेट से जीतकर सूपड़ा साफ होने से बजाया।
वनडे के बाद अब टी20 सीरीज की बारी है, जिसमें टीम इंडिया की कप्तान सूर्यकुमार यादव करेंगे। दोनों टीमों के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का आगाज 29 अक्टूबर से कैनबरा के मनुका ओवल में खेले जाने वाले पहले मैच से होगा। 31 अक्टूबर को दूसरा टी20 मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। सीरीज के आखिरी तीन मैच 2,6 और 8 नवंबर को होंगे।

भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुबमन गिल (उप-कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर
ऑस्ट्रेलियाई टीम: मिशेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट (गेम 1-3), जेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन (गेम 3-5), टिम डेविड, बेन द्वारशुइस (गेम 4-5), नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड (गेम 1-2), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुह्नमैन, ग्लेन मैक्सवेल (गेम 3-5), मिशेल ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा