Trending
अनाहत सिंह ने कनाडा ओपन स्क्वाश के प्री-क्वार्टर में बनाई जगह
मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन अनाहत सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कनाडा महिला ओपन स्क्वाश टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल (अंतिम 16) में जगह बनाई।

विश्व रैंकिंग में 43वें स्थान पर रहने वाली दिल्ली की इस युवा खिलाड़ी ने शनिवार को पहले दौर में स्विट्जरलैंड की सिंडी मेरलो को 17 मिनट में 11-3, 11-3, 11-4 से हराया। अनाहत का अगला मैच दुनिया की 20वें नंबर की खिलाड़ी और छठी वरीयता प्राप्त मेलिसा अल्वेस से होगा।