Trending

तुर्की के खिलाफ 90वें मिनट में मैदान में उतरा रोनाल्डो का बेटा, टीम ने जीता मैच

सुपरस्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बड़े बेटे ने गुरुवार को पुर्तगाल की अंडर 16 टीम के लिये पदार्पण किया। क्रिस्टियानिन्हो के नाम से मशहूर पंद्रह वर्ष के क्रिस्टियानो डोस सांतोस को तुर्की के खिलाफ फेडरेशंस कप टूर्नामेंट के मैच में 90वें मिनट में स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर उतारा गया।

Photo Credit: AP

पुर्तगाल ने यह मैच 2 . 0 से जीता। सउदी अरब में अल नासर की युवा अकादमी के लिये खेलने वाले क्रिस्टियानिन्हो को पहले पुर्तगाल की अंडर 15 टीम में भी शामिल किया गया था।