Trending
रतिका सुथांथरा ने क्वार्टर फाइनल में किया धमाका, सेमीफाइनल में एंट्री
भारतीय रतिका सुथांथरा सीलन ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए ऑस्ट्रेलिया के कॉफ्स हार्बर में 6000 अमेरिकी डॉलर इनामी पीएसए चैलेंजर प्रतियोगिता नॉर्थ कोस्ट ओपन स्क्वाश के महिला वर्ग के एकल सेमीफाइनल में जगह बनाई। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में हांगकांग की तीसरी वरीयता प्राप्त बोबो लैम को 3-1 से हराया।

तमिलनाडु की इस सातवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में अपने से ऊंची रैंकिंग वाली प्रतिद्वंद्वी लैम को 11-13, 11-4, 14-12, 12-10 से हराया। उनका अगला मैच मिस्र की दूसरी वरीयता प्राप्त लोजैन गोहारी से होगा।