Trending
रतिका सुथांथीरा सीलान नॉर्थ कोस्ट ओपन स्क्वैश के सेमीफाइनल में रुकीं
भारतीय रतिका सुथांथीरा सीलान ऑस्ट्रेलिया के कॉफ्स हार्बर में 6000 डॉलर इनामी पीएसए चैलेंजर प्रतियोगिता नॉर्थ कोस्ट ओपन स्क्वाश के महिला एकल के सेमीफाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त लोजयन गोहारी से हारी।

तमिलनाडु की सातवीं वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी को चार गेम में हार मिली। मिस्र की खिलाड़ी ने 12-10, 5-11, 11-3, 11-3 से जीत हासिल करके फाइनल में जगह बनाई। रतिका ने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में तीसरी वरीयता प्राप्त बोबो लाम को हराया था।