इगा स्वियातेक की धमाकेदार शुरुआत, कीज़ को आसानी से हराया
शानदार खेल का नजारा पेश करते हुए इगा स्वियातेक ने डब्ल्यूटीए फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट के पहले दिन मैडिसन कीज़ को आसानी से सीधे सेटों में हराया।
विंबलडन विजेता स्वियातेक को विश्व की शीर्ष आठ खिलाड़ियों के बीच हो रहे सत्र के इस अंतिम टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलियाई ओपन विजेता कीज़ को 6-1, 6-2 से हराने में एक घंटे से थोड़ा अधिक का समय लगा।
कीज टूर्नामेंट में सेरेना विलियम्स ग्रुप में हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए अमांडा अनिसिमोवा और एलेना रयबाकिना को हर हाल में हराना होगा।

रयबाकिना ने ग्रुप के एक अन्य मैच में अनिसिमोवा को 6-3, 6-1 से हराया। स्टेफी ग्राफ ग्रुप में आर्यना सबालेंका, गत विजेता कोको गॉफ, जेसिका पेगुला और जैस्मीन पाओलिनी हैं। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाली दो खिलाड़ी सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। विजेता के लिए पुरस्कार राशि 52 लाख 35 हजार डॉलर है।