Trending
सिनर की तूफानी जीत, फाइनल में पहुंचकर नंबर वन बनने से एक कदम दूर
विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी यानिक सिनर ने अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-0, 6-1 से हराकर पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई और फिर से नंबर एक रैंकिंग हासिल करने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाये।
इटली के चार बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन सिनर यदि फाइनल में नौवीं वरीयता प्राप्त फेलिक्स ऑगर अलियासिमे को हरा देते हैं तो वह छह बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन कार्लोस अल्काराज़ की जगह फिर से दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बन जाएंगे। ऑगर अलियासिमे ने इससे पहले ला डिफेंस एरिना में सेमीफाइनल में अलेक्जेंडर बुब्लिक को 7-6 (3), 6-4 से हराया।

सिनर ने इनडोर टूर्नामेंट में अपने जीत के सिलसिले को 25 मैचों तक बढ़ा दिया है। उन्होंने गत विजेता ज्वेरेव को लगातार चौथी बार हराकर उन पर 5-4 की बढ़त बनाई है।