Trending

ऑगर-एलिएसिमे को हराया, दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी बने सिनर

यानिक सिनर पेरिस मास्टर्स का खिताब अपने नाम करने के बाद फिर से दुनिया के नंबर एक पुरुष टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने फाइनल में फेलिक्स ऑगर अलियासिमे को 6-4, 7-6 (4) से हराया।

इटली के चार बार के ग्रैंड स्लैम विजेता सिनर ने छह बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन कार्लोस अल्काराज़ की जगह शीर्ष स्थान हासिल किया है।

सिनर ने फाइनल में ब्रेक प्वाइंट का एक भी मौका नहीं गंवाया और एक भी सेट गंवाए बिना टूर्नामेंट जीता। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ महीने शानदार रहे हैं।

साभार : गूगल

मैंने एक खिलाड़ी के तौर पर खुद को बेहतर बनाने की कोशिश की और इस तरह का नतीजा देखकर मुझे बेहद खुशी होती है। यह साल शानदार रहा।’’