Trending

एसएल नारायणन की शानदार जीत, फिडे विश्व कप के अंतिम 128 में जगह पक्की

भारतीय एस एल नारायणन ने दक्षिण अफ्रीका के स्टीवन रोजास को हराया और फिडे विश्व कप 2025 के अंतिम 128 के राउंड के लिये क्वालीफाई करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

पहले गेम में काले मोहरों से खेलते हुए नारायणन ने 22 चाल में जीत दर्ज की। दिप्तायन घोष ने चीन के पेंग शियोंगलियान के खिलाफ टाइब्रेकर के पहले सेट के दोनों मुकाबले जीते।