राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 : इंडिया ए के कप्तान होंगे जितेश शर्मा
इंडिया ए टीम की घोषणा राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 के लिए हो गई है। सीनियर मेंस सिलेक्शन कमिटी ने 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है। ये टीम कतर के दोहा में 14 से 23 नवंबर तक खेला जाना है। इस टीम के कप्तान जितेश शर्मा हैं। नमन धीर उपकप्तानी का जिम्मा संभालेंगे।
दोहा के वेस्ट इंड इंटरेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सभी मैच होंगे। 15 सदस्यीय टीम के अलावा चयनकर्ताओं ने 5 खिलाड़ियों को स्टैंड-बाय पर भी रखा है। इंडिया ए टीम को राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 के ग्रुप बी में रखा गया है, जिसमें ओमान, यूएई और पाकिस्तान ए टीम भी है।
बता दें कि इस टूर्नामेंट में आईसीसी के फुल मेंबर नेशन्स की ए टीमें हिस्सा लेंगी और एसोसिएट नेशन्स की मुख्य टीमें भाग लेने वाली हैं। भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की ए टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि ओमान, यूएई और नेपाल की मुख्य टीमें जो इस टूर्नामेंट में खेलेंगी।

इस नए एशिया कप के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में सिर्फ दो ही खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनको इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव है। इनमें एक कप्तान जितेश शर्मा हैं, जबकि दूसरे ऑलराउंडर रमनदीप सिंह हैं। इनके अलावा किसी को भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का अनुभव नहीं है।
राइजिंग स्टार्स एशिया कप (इंडिया ए टीम)
प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, नेहल वढेरा, नमन धीर (उपकप्तान), सूर्यांश शेडगे, जितेश शर्मा (कप्तान/विकेटकीपर), रमनदीप सिंह, हर्ष दुबे, आशुतोष शर्मा, यश ठाकुर, गुरजपनीत सिंह, विजय कुमार वैश्य, युद्धवीर सिंह चरक, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर) और सुयश शर्मा
इसके अलावा पांच खिलाड़ियों को स्टैंड-बाय के रूप में भी रखा गया है। इनमें गुरनूर सिंह बराड़, कुमार कुशाग्र, तनुष कोटियान, समीर रिजवी और शेक रशीद का नाम शामिल है।