Trending
स्वियातेक को हराया, अनिसिमोवा की अंतिम चार में एंट्री
अमांडा अनिसिमोवा ने पहला सेट टाइब्रेकर में हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज इगा स्वियातेक को 6-7 (3), 6-4, 6-2 से हराकर डब्ल्यूटीए फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट के अंतिम चार में जगह बनाई।
अमेरिका की इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने विंबलडन के फाइनल में पोलैंड की खिलाड़ी से 6-0, 6-0 से हारने के बाद स्वियातेक पर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
विश्व में चौथे नंबर की खिलाड़ी अनिसिमोवा ने अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल में भी स्वियातेक को हराया था। अनिसिमोवा को मैच में सिर्फ चार ब्रेक पॉइंट का सामना करना पड़ा और उन्होंने हर एक को बचा लिया।

एलेना रयबाकिना ने एकातेरिना एलेक्जेंड्रोवा पर 6-4, 6-4 की जीत के साथ अपना राउंड-रॉबिन चरण पूरा किया। रयबाकिना इस ग्रुप से पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी थी।