Trending

कार्लोस अल्काराज व नोवाक जोकोविच एक ही ग्रुप में, सिनर व ज्वेरेव दूसरे ग्रुप में

शीर्ष वरीयता प्राप्त कार्लोस अल्काराज को एटीपी फाइनल्स के ड्रॉ में नोवाक जोकोविच के साथ रखा गया है जबकि गत विजेता यानिक सिनर और एलेक्जेंडर ज्वेरेव दूसरे ग्रुप में हैं।

जिमी कोनोर्स ग्रुप में अल्काराज, जोकोविच, टेलर फ्रिट्ज और एलेक्स डि मिनॉर शामिल हैं। ब्योर्न बोर्ग ग्रुप में सिनर, ज्वेरेव, बेन शेल्टन मौजूद है जबकि फेलिक्स ऑगर आलियासिमे या लोरेंजो मुसेटी में से एक इसमें जगह बनाएगा।

ऑगर आलियासिमे आठवें और अंतिम क्वालीफाइंग स्थान पर हैं लेकिन मुसेटी अगर इस हफ्ते एथेंस में टूर्नामेंट जीत जाते हैं तो वह कनाडा के इस खिलाड़ी को पछाड़कर यह क्वालीफाइंग स्थान हासिल कर सकते हैं।

Photo Credit: Getty Images

फाइनल्स रविवार से राउंड रॉबिन राउंड से शुरू होंगे। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुंचेंगे। 16 नवंबर को फाइनल का आयोजन होगा।