Trending

जब सूर्या बरसे तो छक्के बरसे, SENA देशों में नया किंग तैयार

SENA देशों यानी साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में सूर्यकुमार यादव ने सबसे अधिक छक्के जड़ने वाले भारतीयों की लिस्ट में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को पछाड़ नंबर-1 का पायदान हासिल कर लिया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने चौथे टी20 में 2 छक्के जड़े। इन दो सिक्स के साथ उनके नाम SENA देशों में 43 छक्के हो गए हैं। वह इन 4 देशों में मिलाकर भारत के लिए सबसे ज्यादा सिक्स जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

टी-20 से रोहित शर्मा रिटायरमेंट ले चुके हैं। उनके नाम सूर्यकुमार यादव से पहले SENA देशों में बतौर भारतीय सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड था। उन्होंने साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में कुल 41 सिक्स लगाए थे। सूर्यकुमार और रोहित के बाद इस लिस्ट में विराट कोहली का नाम तीसरे पायदान पर है।

साभार : गूगल

कोहली ने अपने टी20 करियर में SENA देशों में 30 छक्के लगाए हैं। बात छक्के जड़ने की हो और उसमें युवराज सिंह का नाम ना आएं ऐसा हो नहीं सकता।

युवी ने अपने टी20 करियर में SENA देशों में 26 छक्के जड़े। वह लिस्ट में 5वें पायदान पर हैं। उनके ऊपर केएल राहुल 28 छक्कों के साथ हैं।

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और तिलक वर्मा भी 22-22 छक्कों के साथ इस लिस्ट में हैं। तिलक वर्मा लगातार भारतीय प्लेइंग का हिस्सा रहे हैं, वहीं शुभमन गिल के आने के बाद संजू सैमसन का पत्ता टीम से कट गया है।