जसप्रीत बुमराह बने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज़्यादा टी20 विकेट लेने वाले गेंदबाज
जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में पाकिस्तान के सईद अजमल को पछाड़ा है। अक्षर पटेल भी तेजी से ऊपर आ रहे हैं।
बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले अभी तक 18 टी-20 मैचों की 17 पारियों में 24.15 की औसत और 7.72 की इकॉनमी के साथ 20 विकेट चटकाए हैं। वह कंगारुओं के खिलाफ सबसे ज्यादा शिकार करने वाले गेंदबाज हैं। जसप्रीत बुमराह से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के सईद अजमल के नाम था।
इस स्पिनर ने कंगारुओं के खिलाफ खेले 11 मैचों में 19 विकेट चटकाए थे। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर का भी नाम इस लिस्ट में मौजूद हैं। 17 विकेट के साथ वह तीसरे पायदान पर हैं।

टीम इंडिया के एक और तेज गेंदबाज अक्षर पटेल भी इस लिस्ट में तेजी से ऊपर की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। अक्षर अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 विकेट चटका चुके हैं। वह चौथे टी20 में प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा टी-20 विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की इस लिस्ट में न्यूजीलैंड के मिचेल सेंटनर और ईश सोढ़ी भी मौजूद हैं। दोनों ने कंगारुओं को खूब परेशान किया है और 17-17 विकेट चटकाए हैं।