Trending

रंगारेड्डी और आदिलाबाद ने जीते खिताब

पेद्दापल्ली : भारत मिशन हाईस्कूल, पेद्दा पल्लीटाउन में आयोजित 58वीं सीनियर तेलंगाना अंतर-जिला खो-खो चैम्पियनशिप (पुरुष और महिला वर्ग) का समापन कल (9 नवंबर 2025) हुआ, जिसमें रंगारेड्डी ने पुरुष वर्ग का खिताब जीता, जबकि आदिला बाद ने महिला वर्ग में विजेता बनकर ट्रॉफी अपने नाम की।

58वीं सीनियर तेलंगाना अंतर-जिला खो-खो चैम्पियनशिप : रंगा रेड्डी पुरुषों में और आदिलाबाद महिलाओं में विजेता

यह चैम्पियनशिप तेलंगाना खो-खो एसोसिएशन (टीकेकेए) द्वारा खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया (केकेएफआई) के तत्वावधान में आयोजित की गई थी। पुरुष वर्ग के फाइनल में रंगा रेड्डी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हैदराबाद को 38–28 से हराकर एक दशक बाद खिताब पर कब्जा किया।

वारंगल और आदिला बाद ने क्रमशः तीसरा और चौथा स्थान हासिल किया।महिला वर्ग के फाइनल में आदिलाबाद ने रंगारेड्डी को 26–15 के अंतर से मात देकर चैम्पियनशिप जीती।

महबूब नगर तीसरे और नलगोंडा चौथे स्थान पर रहे।चैम्पियनशिप में कुल 12 पुरुष टीमों और 11 महिला टीमों ने भाग लिया, जिनमें रंगारेड्डी, हैदराबाद, वारंगल, आदिलाबाद, करीमनगर, निजामाबाद, नलगोंडा, पेद्दापल्ली, खम्मम, मेडक, महबूब नगर और पुरुष वर्ग में तेलंगाना पुलिस की टीमें शामिल थीं।

चार दिवसीय प्रतियोगिता का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ, जिसमें विजेता, उपविजेता और अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।