Trending
ब्रह्मकुमारीज के कार्यक्रम में पहुंचीं राष्ट्रपति

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में सुल्तानपुर रोड स्थित गुलजार उपवन में शुक्रवार को ब्रह्मकुमारीज संस्थान की ओर से राज्यस्तरीय ध्यान योग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची हैं। उनके साथ सीएम योगी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मौजूद हैं। इससे पहले एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ा संख्या में लोग पहुंचे हैं। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। बिना पास और जांच के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया गया।