Trending

आईएलटी20: डेजर्ट वाइपर्स ने शारजाह वॉरियर्ज को रौंदा, टॉप पर दावेदारी मजबूत

डेजर्ट वाइपर्स ने आईएलटी20 टूर्नामेंट में शारजाह वॉरियर्ज पर चार विकेट से जीत के साथ अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर अपनी दावेदारी को और मजबूत किया।

वाइपर्स ने आठ मैचों में 14 अंकों के साथ शीर्ष दो में अपनी जगह पक्की कर ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए वॉरियर्ज ने 17.5 ओवर में 90 रन पर ढेर हो गई।

उसके केवल दो बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे जिनमें टॉम एबेल ने सर्वाधिक नाबाद 35 रन बनाए। वाइपर्स से डेविड पायने ने 14 रन देकर तीन विकेट लिए।

वाइपर्स ने 13.5 ओवर में छह विकेट पर 91 रन बनाए और इस तरह से 37 गेंदें शेष रहते हुए आसान जीत हासिल की। टीम से सैम कुरेन की 37 रन की पारी खेली।