Trending

अफ्रीका कप ऑफ नेशंस : रोमांचक मैचों में मिस्र और मोरक्को ने दर्ज की जीत

अफ्रीका कप ऑफ नेशंस फुटबॉल टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत मिस्र ने की। स्टार स्ट्राइकर मोहम्मद सलाह के इंजरी टाइम में गोल से मिस्र ने विश्व रैंकिंग में 129वें स्थान की जिम्बाब्वे को 2-1 से हराया।

मैच काफी रोमांचक रहा और जिम्बाब्वे ने मिस्र के खिलाफ कड़ी चुनौती पेश की, एक समय ऐसा भी आया जब वह ड्रॉ कराने के करीब था।

दूसरे मैचों में भी मुकाबले दिलचस्प रहे। दक्षिण अफ्रीका ने अंगोला को 2-1 से हराया। यह दक्षिण अफ्रीका की अंगोला के खिलाफ पिछले छह मैचों में पहली जीत है, जिससे टीम का मनोबल बढ़ा।

कैसाब्लांका में खेले गए एक अन्य मैच में जाम्बिया के पैटसन डाका ने स्टॉपेज टाइम में गोल कर माली के खिलाफ मैच को 1-1 से ड्रॉ कराया। मेजबान देश मोरक्को ने रविवार को कोमोरोस को 2-0 से हराते हुए अपनी ताकत का परिचय दिया।