Trending

शान मसूद ने पाकिस्तान में बनाया सबसे तेज दोहरा शतक का नया रिकॉर्ड

पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद ने क्रिकेट की इतिहास में अपनी जगह और मजबूत कर दी है। उन्होंने प्रेसिडेंट्स कप विभागीय टूर्नामेंट के पहले दिन सुइ नॉर्दर्न गैस की ओर से खेलते हुए सहार एसोसिएट्स के खिलाफ खेलते हुए दोहरा शतक पूरा किया और इस तरह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पाकिस्तान के सबसे तेज दोहरे शतक का नया रिकॉर्ड कायम किया।

इस उपलब्धि के साथ मसूद ने इंजमाम उल हक का तीन दशक पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 1992 में दोहरा शतक बनाया था। पाकिस्तान में 2006 में लाहौर टेस्ट के दौरान भारतीय वीरेंद्र सहवाग ने दोहरा शतक पूरा किया था।

मसूद ने हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट एंड प्लेयर्स रिलेशंस का फुल-टाइम डायरेक्टर बनाने की पेशकश को ठुकरा दिया।

Photo Credit: AP

उन्होंने यह प्रस्ताव इसलिए अस्वीकार किया ताकि वह अपने करियर और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पर पूरा फोकस कर सकें। पीसीबी ने उन्हें इसी साल इंटरनेशनल क्रिकेट एंड प्लेयर्स रिलेशंस में कंसल्टेंट के रूप में नियुक्त किया था।