Trending

लखनऊ यूनिवर्सिटी की बैडमिंटन टीम की कमान संभालेंगे शौर्य प्रताप सिंह

लखनऊ : लखनऊ यूनिवर्सिटी की बैडमिंटन टीम घोषित लखनऊ यूनिवर्सिटी की बैडमिंटन टीम शौर्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में घोषित की गई जो कि उत्तर क्षेत्र इंटर यूनिवर्सिटी बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करेगी। सी टी यूनिवर्सिटी लुधियाना में इस प्रतियोगिता के सभी मैच 31 दिसंबर से खेले जाएंगे।

टीम के प्रबंधन की जिम्मेदारी लखनऊ विश्वविद्यालय ने टीम मैनेजर  निशांत कुमार को सौंपी है। विश्वविद्यालय प्रशासन और खेल प्रेमियों ने टीम को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

लखनऊ यूनिवर्सिटी की टीम इस प्रकार है

  • शौर्य प्रताप सिंह (कप्तान)
  • आदित्य सिंह
  • प्रतीक कुमार
  • कौस्तुभ मिश्रा
  • आयुष पंकज
  • युवराज सिंह
  • ओंकार कुमार