टेस्ट और टी-20 के बाद अब वनडे मिशन : 2026 में रो-को का पूरा शेड्यूल
दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट और टी-20 को अलविदा कह दिया है। अब ये स्टार प्लेयर सिर्फ वनडे क्रिकेट में नजर आते हैं।
विराट और रोहित को देखने के लिए दर्शकों में काफी उत्साह रहता है। ऐसे में साल 2026 में भारत कितने वनडे मैच खेलेगा और कितने मैचों में विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलते हुए नजर आएंगे, यह जानने की दिलचस्पी ज्यादातर क्रिकेट प्रशंसकों में होगी।

2026 कैलेंडर के लिए भारतीय टीम का शेड्यूल जारी हो चुका है। टीम इंडिया इस साल भी बहुत व्यस्त रहने वाली है। अब तक निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक भारत को 2026 में 18 वनडे मैच खेलने हैं। इस दौरान अगर दोनों दिग्गजों को किसी मैच में आाराम नहीं दिया गया या चोटिल नहीं हुए तो सभी में एक्शन में दिखेंगे।
न्यूजीलैंड का भारत दौरा (जनवरी 2026):
11 जनवरी: पहला वनडे
14 जनवरी: दूसरा वनडे
18 जनवरी: तीसरा वनडे
अफगानिस्तान का भारत दौरा (जून 2026):
इस दौरान 3 वनडे मैच खेले जाएंगे (तारीखें अभी तय नहीं हैं)
भारत का इंग्लैंड दौरा (जुलाई 2026):
14 जुलाई: पहला वनडे
16 जुलाई: दूसरा वनडे
19 जुलाई: तीसरा वनडे
वेस्टइंडीज का भारत दौरा (सितंबर 2026):
इस श्रृंखला में 3 वनडे मैच खेले जाने हैं।
भारत का न्यूजीलैंड दौरा (अक्टूबर-नवंबर 2026):
इस दौरे पर 3 वनडे मैच निर्धारित हैं।
श्रीलंका का भारत दौरा (दिसंबर 2026):
साल के अंत में 3 वनडे मैच खेले जाएंगे।
विराट कोहली और रोहित शर्मा 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं। रो-को ने विजय हजारे ट्रॉफी में भी शिरकत की है। दोनों इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।
एक तरफ जहां विराट कोहली ने अपनी पिछली 6 पारियों में 3 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं, वहीं रोहित शर्मा ने भी ऑस्ट्रेलिया में शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अर्धशतकीय पारी और विजय हजारे ट्रॉफी में सेंचुरी लगातार शानदार फॉर्म में हैं।