Trending

बीमारी के चलते लय में नहीं दिखीं ओसाका, ऑस्ट्रेलियन ओपन पर टिकी नजरें

चार बार की ग्रैंड स्लैम एकल विजेता नाओमी ओसाका यूनाइटेड कप टेनिस टूर्नामेंट के दौरान स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रही हैं, लेकिन वह उम्मीद कर रही हैं कि 18 जनवरी से शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलियाई ओपन तक पूरी तरह फिट हो जाएंगी।

ओसाका ने शुक्रवार को यूनान की मारिया सकारी से 6-4, 6-2 से हार का सामना किया। मैच के बाद उन्होंने बताया कि क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान वह वास्तव में बीमार हो गई थीं, जिसकी वजह से वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाईं।

मैच के दौरान ओसाका बीच-बीच में खांसती रही और थकी हुई लग रही थीं। उन्होंने कहा, “मैं कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थी, इसलिए यहां आकर खेलना खुशी की बात है। यह गंभीर नहीं है, लेकिन मैं उस स्तर का प्रदर्शन नहीं कर पा रही थी जिस स्तर पर मैं करना चाहती थी, जो थोड़ा निराशाजनक है।”

पिछले साल अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी ओसाका ने आगे कहा, “मैं अब ठीक होने के करीब हूं, लेकिन अभी भी पूरी तरह फिट नहीं हूं।

साभार : गूगल

मैं बस हर दिन बेहतर होने की कोशिश कर रही हूं। मुझे खांसी, नाक बहना और इस तरह की कई परेशानियां थीं। उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलियाई ओपन से पहले यह सब ठीक हो जाएगा।”

वहीं, यूनान की टीम ने मिश्रित टीम प्रतियोगिता में बढ़त हासिल की। स्टेफानोस सिटसिपास ने शिंटारो मोचिजुकी को 6-3, 6-4 से हराकर यूनान की जापान के खिलाफ जीत पक्की की।