Trending

ऑगस्टिना का निर्णायक गोल, बंगाल टाइगर्स की रांची रॉयल्स पर 1-0 से जीत

महिला हॉकी इंडिया लीग में रविवार को यहां खेले गए मुकाबले में श्राची बंगाल टाइगर्स ने सधी हुई रणनीति और मजबूत डिफेंस के दम पर रांची रॉयल्स को 1-0 से हराया।

मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल ऑगस्टिना गोरजेलानी ने 37वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर दागा, जो टूर्नामेंट में उनका चौथा गोल भी रहा। इस अहम जीत के साथ बंगाल टाइगर्स ने अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया।

@HockeyIndiaLeag

लगातार दो जीत दर्ज कर आत्मविश्वास से भरी रांची रॉयल्स ने कड़ा मुकाबला पेश किया, लेकिन ऑगस्टिना के गोल के बाद बढ़त बनाए रखने में बंगाल टाइगर्स सफल रही और अंततः यही बढ़त उनके लिए निर्णायक साबित हुई।