Trending

इंडियन वेल्स में मीरा एंड्रीवा का चौतरफा विवाद: हार, रैकेट फेंक और कोर्ट छोड़ना

मौजूदा विजेता मीरा एंड्रीवा का बीएनपी परिबास इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट में प्रदर्शन इस बार विवादित रहा। महिला एकल के तीसरे दौर में एंड्रीवा ने गैर वरीयता प्राप्त कैटेरीना सिनियाकोवा से 4-6, 6-7(5), 6-3 से हार का सामना किया।

हार के दौरान उनका व्यवहार प्रशंसकों और अधिकारियों के लिए चिंता का विषय बन गया। मैच के दौरान एंड्रीवा ने लगातार भावनाओं पर काबू खोते हुए अपना रैकेट कई बार पटका और अंत में तोड़ भी दिया।

खासकर दूसरे सेट के टाईब्रेकर में हारने के बाद उनका यह व्यवहार नियमों का उल्लंघन था। मैच प्वाइंट के बाद भी एंड्रीवा ने अपना रैकेट फिर से फेंका और नेट पर जाकर सिनियाकोवा से हाथ मिलाया, इसके बाद दर्शकों की ओर इशारा करते हुए और चिल्लाते हुए कोर्ट छोड़ दिया।

साभार : गूगल

इस पूरे घटनाक्रम के बाद एंड्रीवा ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया, “मैं अपने व्यवहार से वास्तव में खुश नहीं हूं। मैंने आखिर में जो कुछ किया उस पर मुझे गर्व नहीं है। यह ऐसी चीजें हैं जिन पर मुझे वास्तव में जल्द से जल्द काम करने की जरूरत है।”