Trending
आर प्रज्ञाननंदा की संयुक्त बढ़त कायम, जर्मनी के विन्सेंट कीमर से मुकाबला ड्रॉ
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ने जर्मनी के विन्सेंट कीमर के साथ ड्रॉ खेलकर सुपर शतरंज क्लासिक के तीसरे दौर के बाद संयुक्त बढ़त बनाए रखी। यह प्रतियोगिता ग्रैंड शतरंज टूर्नामेंट का हिस्सा है।
पिछले दौर में उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव को हराने वाले प्रज्ञाननंदा के दो अंक हो गए हैं। वह फ्रांस के मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव, नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट, अनीश गिरी और कीमर के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं।

इस टूर्नामेंट में 10 खिलाड़ी भाग ले रहे है जिनमें से आधे खिलाड़ी संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। अमेरिकी खिलाड़ी फैबियानो कारुआना और वेस्ली सो दोनों ने अपने सभी मैच ड्रॉ किए हैं और उनके 1.5 अंक हैं। ईरानी मूल के फ्रांसीसी खिलाड़ी अलीरेज़ा फ़िरोजा और स्थानीय स्टार डिएक बोगदान-डैनियल दोनों के आधा-आधा अंक हैं।