सुपर शतरंज क्लासिक टूर्नामेंट में प्रज्ञाननंदा का ड्रॉ, कीमर ने हासिल की बढ़त
सुपर शतरंज क्लासिक टूर्नामेंट के चौथे दौर में भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ने नीदरलैंड के खिलाड़ी जॉर्डन वैन फोरेस्ट के साथ ड्रॉ खेला, जबकि जर्मनी के विंसेंट कीमर ने आसान जीत दर्ज कर बढ़त हासिल कर ली।
फ्रांस के अलीरेज़ा फ़िरोजा पर एकमात्र जीत और तीन ड्रॉ के बाद प्रज्ञाननंदा के चार संभावित अंकों में से 2.5 अंक हो गए हैं, जबकि कीमर ने फ्रांस के मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव को हराकर तीन अंकों के साथ एकल बढ़त बना ली।
अनीश गिरी ने विश्व चैंपियनशिप के चैलेंजर उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव के खिलाफ ड्रॉ खेला, जबकि वेस्ली सो ने रोमानिया के डिएक बोगदान-डेनियल के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ कराया।

फ़िरोजा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का हवाला देते हुए चौथे दौर में नहीं खेले। प्रज्ञाननंदा ने काले मोहरों से खेलते हुए किसी भी तरह का जोखिम लेने से परहेज किया और केवल 35 चालों के बाद ड्रॉ पर सहमति जता दी।