शुभमन गिल संभालेंगे कमान, अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय टीम तैयार
भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले एकमात्र टेस्ट और तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो गई है। दोनों ही फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल को सौंपी गई है। अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा को वनडे टीम में शामिल किया गया है, जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस दौरे का हिस्सा नहीं होंगे।
वहीं, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या का खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। टेस्ट टीम में केएल राहुल को उप-कप्तान बनाया गया है। भारतीय टेस्ट टीम में युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को भी जगह मिली है। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋषभ पंत संभालेंगे। साईं सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश राणा और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया गया है। एम सुथार, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे को भी मौका मिला है।
वनडे टीम की बात करें तो रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को इस सीरीज के लिए चुना गया है, लेकिन उनका अंतिम चयन फिटनेस के आधार पर तय होगा। अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली भी वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे। इसके अलावा ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अर्शदीप सिंह और वॉशिंगटन सुंदर को भी वनडे टीम में शामिल किया गया है।

आईपीएल 2026 का फाइनल 31 मई को खेला जाएगा, जिसके बाद 6 जून से भारत और अफगानिस्तान के बीच इस दौरे की शुरुआत होगी। दोनों देशों के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। 14 जून से वनडे सीरीज शुरू होगी। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा, जबकि दूसरा और तीसरा वनडे क्रमशः 17 जून को लखनऊ और 20 जून को चेन्नई में आयोजित होगा।
भारत- अफगानिस्तान टेस्ट सीरीज
6-10 जून: एकमात्र टेस्ट मैच (महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़)
वनडे सीरीज
14 जून: पहला वनडे (एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला)
17 जून: दूसरा वनडे (भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ)
20 जून: तीसरा वनडे (एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई)
टेस्ट सीरीज (भारतीय टीम) : शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), साईं सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पड्डिकल, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे और ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)
वनडे सीरीज (भारतीय टीम) : शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा (फिटनेस के आधार पर), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (फिटनेस के आधार पर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे