कानपुर IIT डायरेक्टर को मिला लंदन की रायल सोसाइटी का फेलो सम्मान

आईआईटी के निदेशक प्रो. मणीन्द्र अग्रवाल ने वैश्विक पटल पर एक बार फिर देश का गौरव बढ़ाया है। गणित और कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में उनके असाधारण और उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिक सम्मानों में से एक ‘फेलो ऑफ द रॉयल सोसाइटी (एफआरएस)’ के लिए चुना गया है।
लंदन की रॉयल सोसाइटी के इस महत्वपूर्ण सदस्यता सम्मान से न केवल आईआईटी बल्कि पूरे भारतीय वैज्ञानिक समुदाय का मान बढ़ा है। रॉयल सोसाइटी का फेलो (एफआरएस) सम्मान दुनिया भर के उन विशिष्ट वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और तकनीकी विशेषज्ञों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने प्राकृतिक विज्ञान, गणित, इंजीनियरिंग और चिकित्सा के क्षेत्र में अभूतपूर्व व क्रांतिकारी योगदान दिया हो। वैश्विक स्तर पर इस सम्मान को उत्कृष्ट शोध, नवाचार और बौद्धिक क्षमता का सर्वोच्च प्रतीक माना जाता है।
प्रो. मणीन्द्र अग्रवाल का नाम अब उन चुनिंदा वैश्विक वैज्ञानिकों की सूची में शामिल हो गया है, जिन्होंने अपने सिद्धांतों और शोध कार्यों से विज्ञान व तकनीक को नई दिशा दी है। इन्हें पद्म श्री, 2013,
इंफोसिस पुरस्कार, 2008,
गोल्डन पुरस्कार, 2006,
फल्करसन पुरस्कार, शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार, 2003 और क्ले अनुसंधान पुरस्कार, 2002 जैसे पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।