Trending

प्रणवी उर्स शीर्ष 10 में बरकरार, लल्ला मेरियम कप में खिताब की दौड़ जारी

लेडीज यूरोपियन टूर में अपना पहला खिताब जीतने की कोशिश कर रही भारतीय गोल्फर प्रणवी उर्स ने लल्ला मेरियम कप के दूसरे दौर में शीर्ष 10 में अपनी जगह कायम रखी है।

पहले दौर के बाद दूसरे स्थान पर मौजूद प्रणवी अब 36 होल के बाद पांच अंडर (70-71) आठवें स्थान पर खिसक गई हैं। वह फिलहाल शीर्ष पर चल रही केल्सी बेनेट से आठ शॉट पीछे हैं। बेनेट ने अपना स्कोर 13 अंडर (68-65) तक पहुंचा दिया है।

इस प्रतियोगिता में कट हासिल करने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी दीक्षा डागर ने दूसरे दौर में तीन अंडर 70 का स्कोर बनाया। उनका कुल स्कोर एक अंडर पार (75-70) है और वह संयुक्त 28वें स्थान पर बनी हुई हैं।

साभार : गूगल

वहीं, अन्य दो भारतीय खिलाड़ी हिताशी बख्शी (78-72) और अवनी प्रशांत (75-75) कट में जगह बनाने में सफल नहीं हो सकीं। दोनों खिलाड़ियों ने संयुक्त 73वें स्थान पर रहते हुए अपने अभियान का समापन किया।