Trending

सप्तक तलवार ने डेनिश चैलेंज ओपन में कट किया पार, संयुक्त 16वें स्थान पर पहुंचे

भारतीय गोल्फर सप्तक तलवार ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए होटल प्लानर टूर के डेनिश चैलेंज ओपन में कट आसानी से हासिल कर लिया। तलवार ने पहले दो दौर में क्रमशः 67 और 70 का स्कोर बनाया।

घरेलू डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई टूर पर एक प्रतियोगिता जीत चुके तलवार ने पहले दौर में एक बोगी के बावजूद छह बर्डी लगाकर प्रभावशाली शुरुआत की थी। दूसरे दौर में भी उन्होंने अपना शानदार खेल जारी रखा और फ्रंट नाइन पर एक बोगी के मुकाबले छह बर्डी लगाईं।

एक समय तलवार शीर्ष पांच में जगह बनाने के करीब पहुंच गए थे, लेकिन अंतिम चरण में कुछ गलतियों का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। 16वें होल पर डबल बोगी और 17वें होल पर बोगी करने के कारण वह संयुक्त 16वें स्थान पर खिसक गए।

साभार : गूगल

टूर्नामेंट में फिलहाल मार्टिन सिमोनसेन, लार्स वैन डेर विघ्ट और एल्गोट क्लीन 11 अंडर पार के कुल स्कोर के साथ संयुक्त बढ़त पर बने हुए हैं।