Trending

तीसरे दौर में लड़खड़ाए सप्तक तलवार, डेनिश चैलेंज में 56वें स्थान पर खिसके

पहले दो दौर में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले भारतीय गोल्फर सप्तक तलवार तीसरे दौर में लड़खड़ा गए और पांच ओवर 75 का स्कोर बनाकर डेनिश गोल्फ चैलेंज में संयुक्त 56वें स्थान पर आ गए।

तलवार ने पहले दो दिनों में 67-70 का स्कोर बनाया था। वह तीसरे दौर के बाद पांच अंडर पर हैं। उन्होंने तीसरे दौर में चार बोगी के मुकाबले सिर्फ एक बर्डी लगाई।

साभार : गूगल

इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे भारत के दूसरे खिलाड़ी अर्जुन प्रसाद कट में जगह नहीं बना पाए थे। फिनलैंड के तापियो पुल्कनेन ने लगातार दूसरी बार नौ अंडर पार 63 का स्कोर बनाकर तीन शॉट की बढ़त हासिल कर ली है।