Trending

बंगाल क्रिकेट में निरंतरता बरकरार, लक्ष्मीरतन शुक्ला बने रहेंगे मुख्य कोच

बंगाल क्रिकेट संघ ने लक्ष्मीरतन शुक्ला को प्रदेश की रणजी टीम का मुख्य कोच कायम रखा है जबकि महाराष्ट्र के पूर्व बल्लेबाज सुरेंद्र भावे 2026 . 27 सत्र के लिये सहायक कोच होंगे। कैब ने 24 अप्रैल को कोच के पदों के लिये आवेदन मंगवाये थे जिससे लग रहा था कि 2022 से इस पद पर काबिज शुक्ला की छुट्टी हो सकती है।

कैब ने एक बयान में कहा ,‘‘ उत्कृष्टता और पारदर्शिता के शीर्ष मानदंडों को बनाये रखने के लिये स्वतंत्र चयन समिति ने उम्मीदवारों का चुनाव किया। समिति में अरूण लाल, देवांग गांधी और कल्याण चौधरी जैसे पूर्व अंतरराष्ट्रीय और प्रथम श्रेणी क्रिेकेटर थे।’’

शुक्ला के कोच रहते बंगाल 2022 . 23 में रणजी ट्रॉफी फाइनल में और दो बार सेमीफाइनल में पहुंचा। भारत के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी को बंगाल की अंडर 19 टीम का कोच बनाया गया है।

साभार : गूगल

दत्तात्रेय मुखर्जी सहायक कोच होंगे। भारत के पूर्व विकेटकीपर रिधिमान साहा अंडर 23 टीम के मुख्य कोच रहेंगे। अनुस्तूप मजूमदार को अंडर 16 टीम का कोच बनाया गया है।