Trending
नेशंस कप शतरंज: मित्राभा गुहा शीर्ष पर, निहाल सरीन को सीधा प्रवेश
भारतीय ग्रैंडमास्टर मित्राभा गुहा ने क्षेत्रीय क्वालीफायर में शीर्ष स्थान हासिल कर नवंबर में आयोजित होने वाले ईस्पोर्ट्स नेशंस कप के लिए भारतीय शतरंज टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारतीय टीम में निहाल सरीन भी शामिल हैं, जिन्होंने चैंपियंस चेस टूर (सीसीटी) लीडरबोर्ड के माध्यम से सीधे प्रवेश हासिल किया है।

नेशंस कप की शतरंज प्रतियोगिता में 128 खिलाड़ी 6,00,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 5.7 करोड़ रुपये) के कुल पुरस्कार पूल के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। यह प्रतियोगिता दो नवंबर से शुरू होगी और आठ नवंबर को प्लेऑफ फाइनल के साथ इसका समापन होगा। वहीं, ईस्पोर्ट्स नेशंस कप का आयोजन 29 नवंबर तक जारी रहेगा।