इंडिया ए को मिला नया हथियार, युधवीर की जगह श्रीलंका पहुंचे अशोक शर्मा
टीम इंडिया ए श्रीलंका में जारी ट्राई नेशन वनडे सीरीज में दो मैच अपनी गेंदबाजी के चलते हारी है। इस बीच बीसीसीआई ने एक तूफानी तेज गेंदबाज को श्रीलंका भेजने का फैसला किया है।
ये गेंदबाज कोई और नहीं, बल्कि आईपीएल में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गुजरात टाइटन्स के पेसर अशोक शर्मा हैं, जिन्हें रिप्लेसमेंट के तौर पर श्रीलंका भेजा गया है। मंगलवार यानी 16 जून को ही वे श्रीलंका पहुंच गए हैं और अगले मैच में खेलने के लिए उपलब्ध होंगे। इसकी जानकारी खुद बीसीसीआई ने दी है।
गुजरात टाइटन्स के खूंखार पेसर अशोक शर्मा को श्रीलंका में जारी ट्राई नेशन सीरीज के लिए इंडिया ए में एंट्री मिली है। बीसीसीआई ने युधवीर सिंह चरक के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। उनकी जगह अब आगे सीरीज में अशोक शर्मा खेलेंगे। चोट की वजह से वह इस सीरीज से बाहर हो गए हैं।

बीसीसीआई ने बताया है कि युधवीर ने 13 जून को बॉलिंग करते समय अपने दाहिने कंधे में तकलीफ बताई थी। यहां तक कि 11 जून को फील्डिंग सेशन के दौरान भी उन्हें ऐसा ही दर्द महसूस हुआ था, जिस वजह से वे पिछले कुछ मैचों में नहीं दिखे।
बीसीसीआई मेडिकल टीम ने एक स्पेशलिस्ट से सलाह के बाद, युधवीर सिंह को सलाह दी है दाहिने रोटेटर कफ की चोट से पूरी तरह ठीक होने के लिए उन्हें बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की देखरेख में एक ग्रेजुएटेड रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम से गुजरना पड़ेगा।
🚨 News 🚨
Ashok Sharma added to India A squad for tri-series in Sri Lanka as a replacement for Yudhvir Singh.
More Details ▶️ https://t.co/Hvc2KSoBlv #TriNationSeries pic.twitter.com/jcZMZ0DDm8
— BCCI (@BCCI) June 16, 2026
युधवीर दांबुला से बेंगलुरु आएंगे, जबकि अशोक शर्मा पहले ही श्रीलंका के लिए उड़ान भर चुके हैं, जो 17 जून को अफगानिस्तान ए के खिलाफ होने वाले आखिरी लीग मैच में सिलेक्शन के लिए उपलब्ध होंगे।
ट्राई-सीरीज के लिए इंडिया A की अपडेटेड टीम
तिलक वर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर), विपराज निगम, यश ठाकुर, अंशुल कंबोज, अरशद खान, अनुकूल रॉय और अशोक शर्मा
इंडिया ए की बात करें तो टीम ने अब तक खेले 3 मैचों में से सिर्फ एक ही मैच जीता है। ऐसे में टीम के फाइनल में पहुंचने के चांस भी कम हो गए हैं। हालांकि, अगर अफगानिस्तान को भारतीय टीम ने बुरी तरह से हरा दिया तो आसानी से टीम फाइनल में पहुंच जाएगी, क्योंकि अफगानिस्तान का नेट रन रेट अच्छा नहीं है। आखिरी मैच अफगानिस्तान की टीम जीतती भी है तो भी कोई असर इसका भारत की सेहत पर नहीं पड़ेगा।