Trending

नीतीश रेड्डी चोटिल होकर बाहर, सूर्यांश शेडगे को मिला टीम इंडिया में पहला मौका

भारतीय टीम में सूर्यांश शेडगे ने नीतीश कुमार रेड्डी आयरलैंड और इंग्लैंड में खेले जाने वाली टी20 सीरीज में बतौर तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर रिप्लेस किया है. भारत को 26 जून और 28 जून को आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है.

टीम 1 जुलाई से इंग्लैंड में 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी. इस सीरीज में अब नीतीश रेड्डी की जगह पर सूर्यांश शेडगे नजर आएंगे. नीतीश कुमार रेड्डी चोट के चलते आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से बाहर हो चुके हैं. बता दें कि, पुरुषों की सिलेक्शन कमिटी ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आने वाली टी20 सीरीज के लिए भारत की टीम में नीतीश कुमार रेड्डी की जगह सूर्यांश शेडगे को शामिल किया है.

नीतीश ने 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे के बाद बाएं क्वाड्रिसेप्स में तकलीफ बताई थी. मेडिकल जांच के बाद बीसीसीआई मेडिकल टीम ने रिहैबिलिटेशन के समय की सलाह दी है, जिससे वह दोनों टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं.

@BCCI

इसके साथ ही सूर्यांश को हाल ही में श्रीलंका में खत्म हुई ट्राई-सीरीज में इंडिया ए के लिए शानदार प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया में शामिल किया गया. मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करते हुए इस खिलाड़ी ने पांच मैचों में 147 रन बनाए और पूरे टूर्नामेंट में 23 ओवर बॉलिंग करते हुए गेंद से भी मदद की थी. ये उनका टीम इंडिया में मेडन कॉल अप है.

वह 2024-25 में मुंबई के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने वाले कैंपेन में भी सबसे अच्छे खिलाड़ियों में से एक थे. उन्होंने लोअर मिडिल ऑर्डर में 251.92 के स्ट्राइक रेट से 131 रन बनाए. वो आईपीएल में भी पंजाब किंग्स के लिए कमाल की बल्लेबाजी कर चुके हैं.

उन्होंने आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के लिए अपना डेब्यू किया था. उन्होंने 2026 में 5 मैच खेले और सिर्फ 7 रन बनाए. इसके बाद 2026 में उन्होंने आईपीएल में 7 मैच खेले और 1 अर्धशतक के साथ 158 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 12 छक्के भी निकले.

आयरलैंड- इंग्लैंड सीरीज (भारतीय टीम):  श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, वैभव सूर्यवंशी, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव

भारत-आयरलैंड टी20 सीरीज शेड्यूल

पहला टी20 – 26 जून

दूसरा टी20 – 28 जून

भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज शेड्यूल

पहला टी20: 1 जुलाई

दूसरा टी20: 4 जुलाई

तीसरा टी20: 7 जुलाई

चौथा टी20: 9 जुलाई

पांचवां टी20: 11 जुलाई