Trending

आयरलैंड से टी20 सीरीज हारते ही गंभीर निशाने पर, आइसलैंड क्रिकेट ने कसा तंज

भारतीय टीम को रविवार को दूसरे टी20 में आयरलैंड के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में एक रन से हार मिली। इस जीत के साथ ही आयरलैंड ने भारत के खिलाफ पहली बार टी20 सीरीज को अपने नाम किया। टीम इंडिया के सीरीज गंवाने के बाद आइसलैंड क्रिकेट ने हेड कोच गौतम गंभीर का मजाक उड़ाया है।

आइसलैंड क्रिकेट ने ‘एक्स’ पर लिखा, “हम कन्फर्म कर सकते हैं कि हम गौतम गंभीर को अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल नहीं करना चाहते। हालांकि, उनमें साफ तौर पर टैलेंट है। उन भारतीय खिलाड़ियों को लेकर आयरलैंड में ऐसे नतीजे देना वाकई कमाल का टैलेंट है।”

भारतीय टीम का प्रदर्शन लगातार दूसरे टी20 मुकाबले में बेहद निराशाजनक रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 154 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। टीम से हैरी टेक्टर ने 53 रनों की दमदार पारी खेली। बेंजामिन कैलिट्ज ने 37 रन बनाए।

साभार : गूगल

भारत से गेंदबाजी में प्रिंस यादव ने डेब्यू मुकाबले में 3 विकेट चटकाए, बल्कि शिवम दुबे और अर्शदीप सिंह ने दो-दो विकेट झटके। हालांकि, 155 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 153 रन ही बना सकी। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। वहीं, ईशान किशन (12 रन) और कप्तान श्रेयस अय्यर (10 रन) भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके।

अक्षर पटेल 14 रन ही बना सके। वहीं, शिवम दुबे 20 रन बनाकर मैथ्यू जेम्स हम्फ्रीज का शिकार बने। सूर्यांश शेडगे एक रन ही बना सके। तिलक वर्मा ने एक छोर से बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए 55 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका।

@icelandcricket

हर्षित राणा ने अंतिम ओवरों में 21 रन बनाए और भारतीय टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की, लेकिन टीम लक्ष्य से एक रन दूर रह गई। इससे पहले, पहले टी20 में आयरलैंड ने भारत को 34 रनों से हराया था।