Trending

भारतीय स्पिनर श्री चरणी नंबर-1 पर कायम, टॉप-5 में बड़ा फेरबदल

आईसीसी महिला टी20 रैंकिंग

आईसीसी ने मंगलवार को महिला खिलाड़ियों की ताजा टी20 रैंकिंग जारी की है। युवा भारतीय स्पिनर श्री चरणी का सिंहासन नहीं हिला। उन्होंने महिला टी20 वर्ल्ड कप में 14 विकेट चटकाए। भारतीय टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी। भारत को आखिरी लीग मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों झेलनी पड़ी, जिसमें चरणी ने दो विकेट लिए।

हालांकि, गेंदबाजों की टॉप-5 रैंकिंग में हलचल देखने को मिली है। इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन टूर्नामेंट में आठ विकेट लेने के बाद एक स्थान चढ़कर तीसरेपर आ गई हैं। उनकी साथी लॉरेन बेल तीन पायदान ऊपर चौथे पर पहुंच गई हैं।

साउथ अफ्रीका की स्पिनर नॉनकुलुलेक म्लाबा (एक स्थान ऊपर पांचवें पर) और पाकिस्तान की अनुभवी नशरा संधू (एक स्थान ऊपर नौवें पर) को भी लाभ मिला है। टॉप-10 के बाहर साउथ अफ्रीका की तेज गेंदबाज मारिजाने कैप (सात स्थान चढ़कर 14वें पर), स्कॉटलैंड की ऑलराउंडर कैथरीन ब्राइस (17 स्थान चढ़कर 26वें पर) और न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाज ब्री इलिंग (छह स्थान चढ़कर 31वें पर) ने भी रैंकिंग में सुधार किया है।

साभार : गूगल

वहीं, टी20 बल्लेबाजों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया वोल में शीर्ष पर बरकरार हैं। ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी दूसरे नंबर पर हैं। साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोलवार्ड्ट एक स्थान ऊपर तीसरे स्थान पर आ गई हैं। श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू आयरलैंड के खिलाफ शतक लगाने के बाद दो स्थान ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर आ गई हैं।

इंग्लैंड की ओपनर डैनी वायट हॉज पांच पायदान चढ़कर 11वें नंबर पर आ गई हैं। भारत के खिलाफ पिफ्टी (56) जड़ने वाली ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी क्रिकेटर एलिस पेरी ने पांच स्थान छलांग लगकर 17वें नंबर पर आ गई हैं। साउथ अफ्रीका की एनेरी डर्कसेन (चार पायदान ऊपर 24वें पर) और स्कॉटलैंड की डार्सी कार्टर (13 पायदान ऊपर 42वें पर) को भी फायदा हुआ है।

वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज ऑलराउंडर्स की सूची में नंबर-1 स्थान पर कायम हैं। न्यूजीलैंड की अमेलिया दूसरे स्थान पर हैं। आयरलैंड की स्टार ओर्ला प्रेंडरगैस्ट ने भी बड़ा सुधार किया है, वह दो स्थान ऊपर चढ़कर इस कैटेगरी में संयुक्त तीसरे स्थान पर आ गई हैं।

मारिजाने कैप (एक स्थान चढ़कर आठवें पर), ब्राइस (तीन स्थान चढ़कर 11वें पर) और एनाबेल सदरलैंड (दो स्थान चढ़कर 17वें पर) भी आगे बढ़ी हैं। बता दें कि महिला टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज ने जगह बनाई है। ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज पहला सेमीफाइनल मंगलवार को लंदन के केनिंग्टन ओवल में होगा।