धोनी के जन्मदिन पर देशभर से बधाइयों की बरसात, पुरी में बनी अनोखी सैंड आर्ट
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को हुआ था। उनके जन्मदिन के अवसर पर देशभर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। इस खास मौके पर अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मानस कुमार साहू ने ओडिशा के पुरी स्थित अपने स्टूडियो में धोनी को समर्पित एक अनोखा सैंड एनीमेशन तैयार किया।
महज एक घंटे में तैयार हुई इस कलाकृति में धोनी के शानदार क्रिकेट सफर, उनकी ऐतिहासिक उपलब्धियों और बेहतरीन नेतृत्व क्षमता को दर्शाया गया है। साथ ही उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और निरंतर सफलता की कामना भी की गई है।
एक समाचार एजेंसी से बातचीत में मानस कुमार साहू ने कहा, “आज धोनी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए हमने अपनी सैंड आर्ट के जरिए एक अनोखा सैंड एनीमेशन तैयार किया है। ‘हैप्पी बर्थडे, कैप्टन कूल’ का संदेश देते हुए मैंने यह एनिमेशन बनाया है।”

इस अवसर पर बीसीसीआई ने ‘एक्स’ पोस्ट करते हुए लिखा, “538 अंतरराष्ट्रीय मैच, 17,266 अंतरराष्ट्रीय रन और विकेट के पीछे 829 शिकार करने वाले, आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2007, आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2011 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013 जिताने वाले कप्तान, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और इस खेल के महान खिलाड़ियों में से एक एम. एस. धोनी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।”
5⃣3⃣8⃣ Intl Matches 🙌
1⃣7⃣,2⃣6⃣6⃣ Intl Runs 👌
8⃣2⃣9⃣ Intl Dismissals behind the stumps 👏Winning Captain of ICC Men's T20 World Cup 2007, ICC Men's ODI World Cup 2011, ICC Champions Trophy 2013 🏆🏆🏆
Happy Birthday to Former #TeamIndia Captain @msdhoni, an absolute icon of… pic.twitter.com/rsovep8gWI
— BCCI (@BCCI) July 7, 2026
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी ‘एक्स’ पोस्ट से धोनी को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “शांत स्वभाव, अद्भुत नेतृत्व और ऐतिहासिक उपलब्धियों से भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले पद्मभूषण एवं राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।”
शांत स्वभाव, अद्भुत नेतृत्व और ऐतिहासिक उपलब्धियों से भारतीय क्रिकेट को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने वाले पद्मभूषण एवं राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित पूर्व कप्तान श्री महेंद्र सिंह धोनी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद एवं दीर्घायु… pic.twitter.com/3uzAahM7JQ
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) July 7, 2026
बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “क्रिकेट जगत में भारत को विश्व विजेता बनाने वाले सुप्रसिद्ध खिलाड़ी एवं युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत महेंद्र सिंह धोनी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।”
क्रिकेट जगत में भारत को विश्व विजेता बनाने वाले सुप्रसिद्ध खिलाड़ी एवं युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत महेंद्र सिंह धोनी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।@msdhoni pic.twitter.com/4WYCE8TjdE
— Vijay Kumar Sinha (@VijayKrSinhaBih) July 7, 2026