Trending
एवियन चैंपियनशिप में अदिति अशोक का शानदार आगाज, संयुक्त 35वें स्थान पर
भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने अमुंडी एवियन चैंपियनशिप के पहले दौर में एक अंडर 70 का स्कोर बनाकर संयुक्त 35वें स्थान पर अपनी शुरुआत की।
लेडीज यूरोपियन टूर की पांच बार की विजेता और 2016 की हीरो महिला इंडियन ओपन चैंपियन अदिति इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में नौवीं बार हिस्सा ले रही हैं। हालांकि, अब तक वह केवल एक बार ही इस प्रतियोगिता में शीर्ष-25 में जगह बनाने में सफल रही हैं।

पहले दौर के बाद अदिति, लीडरबोर्ड में शीर्ष पर मौजूद जापान की अकी इवाई से सात शॉट पीछे हैं। उन्होंने पहले नौ होल में दो बर्डी लगाईं, लेकिन इस दौरान दो बोगी भी कर बैठीं। इसके बाद उन्होंने एक और बोगी की, हालांकि शानदार वापसी करते हुए 14वें और 15वें होल पर लगातार दो बर्डी लगाकर अपना दौर एक अंडर 70 के स्कोर के साथ समाप्त किया।