नमस्ते योजना के तीन वर्ष पूरे होने पर 14 जुलाई को तीसरा नमस्ते दिवस

नई दिल्ली ( इंडियन व्यू टीम) : सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, 2023 में शुरू हुए मशीनीकृत स्वच्छता पारिस्थितिकी तंत्र के लिए राष्ट्रीय कार्रवाई – नमस्ते योजना के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर 14 जुलाई को तीसरा नमस्ते दिवस मनायेगा। दिव्य कला मेला के साथ मुख्य कार्यक्रम पश्चिम बंगाल में आयोजित किया जाएगा।
वहीं, समूचे राष्ट्र में शहरी स्थानीय निकायों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम में भागीदारी करने की उम्मीद है।
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने कहा कि इस अवसर पर शहरी स्थानीय निकाय पेशेवर सुरक्षा प्रशिक्षण, स्वास्थ्य जांच शिविर, मशीनों से सफाई करने वाले उपकरणों तथा सुरक्षा गियर का डेमो और सफाई कर्मचारियों के योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा शहरी स्थानीय निकाय स्वच्छता कर्मचारियों के कल्याण पर केंद्रित कार्यक्रम भी आयोजित करेंगे।