फुटबॉल के दीवानों के लिए असम सरकार का बड़ा फैसला, रात 3:30 बजे तक खुलेंगे रेस्टोरेंट
असम सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि विश्व कप फुटबॉल के मैचों के दिन राज्य की राजधानी में रेस्टोरेंट (रेस्तरां) को सुबह तीन बजकर 30 मिनट तक खुला रखने की अनुमति दी जाएगी।
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक्स पोस्ट में कहा कि फुटबॉल लोगों को जोड़ता है और राज्य सरकार चाहती है कि खेल प्रेमी बिना किसी असुविधा के सेमीफाइनल और फाइनल का आनंद लें।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने गुवाहाटी के जिला प्रशासन को 15, 16, 19 और 20 जुलाई को रेस्टोरेंट को सुबह तीन बजकर 30 मिनट तक खुला रखने की अनुमति देने के लिए कहा है ताकि फुटबॉल प्रेमियों को किसी तरह की परेशानी ना हो और वह मैचों का भरपूर आनंद ले सकें।’’ अन्य जिला प्रशासनों को भी इसी तरह के आदेश दिए गए हैं।
Football unites people, and we want our sports lovers to enjoy the FIFA World Cup semi-finals and final without inconvenience.
I have authorised the District Administration in Guwahati to extend restaurant operating hours till 3:30 AM on 15th, 16th, 19th and 20th July, to…
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) July 15, 2026