Trending

फीफा विश्व कप: सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना

नई दिल्ली ( इंडियन व्यू टीम) : फीफा विश्व कप फुटबॉल में, मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हरा दिया है। अब फाइनल मुकाबले में रविवार को अर्जेंटीना का सामना स्‍पेन से होगा।

सेमीफाइनल में पहला हाफ गोलरहित रहा, 55वें मिनट में इंग्लैंड के लिए एंथनी गॉर्डन ने पहला गोल किया। अर्जेंटीना के एंजो फर्नांडीज ने 85वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को बराबरी दिलवा दी। 90वें मिनट में लौटारो मार्टिनेज ने गोल करके अर्जेंटीना को 2-1 से शानदार जीत दिलाई। इससे पहले, अर्जेंटीना ने 2022 में कतर में वर्ल्ड कप का खिताब जीता था।

अटलांटा स्टेडियम में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में जीत हासिल कर अर्जेंटीना ने फाइनल में जगह बना ली है। अब उनका सामना स्पेन से होगा। इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी लेकिन अर्जेंटीना ने अंतिम पलों में वापसी की और विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली।

पहले हाफ में दोनों टीमें गोल नहीं कर सकी थी और मुकाबला कड़ा रहा था। हालांकि, दूसरे हाफ में इंग्लैंड ने गोल दागा और मुकाबले पर उनका नियंत्रण दिखाई दे रहा था। हमेशा की तरह अर्जेंटीना ने खेल अंतिम समय में वापसी की। उन्होंने 85वें मिनट में पहला गोल दागा और स्कोर को बराबर कर दिया। इसके बाद 92वें मिनट में दूसरा गोल दागकर इंग्लैंड पर बढ़त बना ली।

दूसरे सेमीफाइनल में माहौल काफी तनाव भरा रहा है। दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। खेल के शुरुआती 25 मिनट में बॉल पर इंग्लैंड का अधिक कब्जा था। एंथनी गॉर्डन, डेजेड स्पेंस और रीस जेम्स ने लगातार अटैक किया। हालांकि, अर्जेंटीना के डिफेंडर ने बचाव किया और उसके बाद अर्जेंटीना ने लय पकड़ी थी।

खेल के 23वें मिनट में अर्जेंटीना को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन अर्जेंटीना गोल करने से चूक गया। उनके पास बेहतरीन मौका था, जो उन्होंने गंवा दिया था। 39वें मिनट में फ्री-किक के बाद एनजो फर्नांडीज ने बॉक्स के बाहर से शॉट लगाया। उनका ये शॉट गोल में नहीं बदला और गेंद क्रॉसबार के ऊपर से निकल गई। पहले हाफ में कड़ा मुकाबला हुआ लेकिन इंग्लैंड बेहतर टीम थी। उन्होंने अपने पास अधिक पजेशन रखा लेकिन दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी थी।

एंथनी गॉर्डन ने दागा गोल :

दूसरे हाफ में इंग्लैंड ने मुकाबले का पहला गोल दागा। एंथनी गॉर्डन ने 55वें मिनट में गोल दागा। टैग्लियाफिको बॉल को क्लियर नहीं कर पाए और केन ने उसे पकड़ लिया। उन्होंने इसे मॉर्गन को पास दिया, जिन्होंने सेंटर में एक बाउंसिंग क्रॉस मारा। गॉर्डन मोलिना के पीछे पहुँच गए और साइड-फुट से बॉल को नेट में डाल दिया।

अंतिम पलों में अर्जेंटीना ने की वापसी :

इंग्लैंड ने 55वें मिनट में पहला गोल दागा था और उसके बाद अगले 30 मिनट तक अर्जेंटीना कोई गोल नहीं कर सकी। ऐसा लग रहा था कि मुकाबला इंग्लैंड के पक्ष में जाएगा लेकिन 85वें मिनट में चमत्कार हुआ और एंजो फर्नांडिज ने गोल दागकर अर्जेंटीना की वापसी कराई। इसी के साथ स्कोर 1-1 हो गया। 90 मिनट का खेल समाप्त होने के बाद इंजरी टाइम में एक और कमाल हुआ। लुटारो मार्टिनेज 92वें मिनट में गोल दागा और अर्जेंटीना को बढ़त दिला दी।

अर्जेंटीना ने बेहद रोमांचक मुकाबले में अंतिम समय में वापसी की और फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने इंग्लैंड को 2-1 से हराया है। उन्होंने इंग्लैंड को फीफा वर्ल्ड कप में 28 सालों बाद हराया है। इससे पहले 1998 वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना ने इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल की थी।