Trending

बुमराह की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की मुश्किलें, निर्णायक वनडे में तीन बदलाव

लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा और निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने तीसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों ने इस बड़े मुकाबले के लिए बदलाव किए हैं।

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के दौरान बताया कि टीम ने तीन बदलाव किए हैं, जबकि हैरी ब्रूक ने कहा है कि उनकी टीम में एक बदलाव हुआ है। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं। वॉशिंगटन सुंदर मैच से पहले ही बाहर हो गए थे, जबकि शिवम दुबे को आराम दिया गया है। भारत चार तेज गेंदबाजों के साथ खेलने उतरा है।

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में तीन बदलाव किए हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण बाहर हो गए हैं। गिल ने बताया कि उन्हें घुटने में चोट लगी है। शिवम दुबे को आराम दिया गया है, जबकि वॉशिंगटन सुंदर मैच से पहले ही बाहर हो गए थे। लॉर्ड्स वनडे के लिए केएल राहुल की वापसी हुई है, जोकि पिछले मैच में बीमार थे। प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह को इस मैच के लिए वापस बुलाया गया है।

साभार : गूगल

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा कि पिच अच्छी लग रही है और हम पहले बल्लेबाज़ी कर अच्छा टोटल खड़ा करने की कोशिश करेंगे। साक़िब की जगह टंग वापस टीम में आए हैं। हमने पिछले मुक़ाबले में मध्य ओवरों में अच्छी गेंदबाज़ी करते हुए उन्हें रोका। और जिस रूट ने बल्लेबाज़ी की उन्होंने हमारे लिए एक टेम्पलेट सेट कर दिया।

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे। बुमराह घुटने की चोट के चलते बाहर हैं, वॉशिंगटन भी चोटिल हैं और दुबे (शिवम दुबे) बाहर हैं। केएल, प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह वापस आए हैं। हम चार तेज़ गेंदबाज़ों के साथ उतरेंगे।

पिछले मुक़ाबले में हम अच्छी स्थिति में थे लेकिन हमने काफी विकेट गंवा दिए। जब आप अच्छी स्थिति में होते हैं तो 280-300 का टोटल बनाया जा सकता है। लेकिन जैसा कि हमने पिछले कुछ मैचों में देखा है कि यहां स्कोर करना इतना आसान नहीं रहा है।

टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा

इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग