टेरर फंडिंग मामले में जम्मू-कश्मीर में 11 जगहों पर NIA की छापेमारी

नई दिल्ली। टेरर फंडिंग मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के चार जिलों में 11 जगहों पर छापेमारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, बड़गाम, बारामूला, पुलवामा और कुपवाड़ा जिलों में छापेमारी चल रही है।

एनआईए की टीमों के साथ स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ के जवान भी हैं।

सूत्रों ने कहा कि एजेंसी कई आपत्तिजनक दस्तावेजों की जांच कर रही है और कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी कर रही है।

छापेमारी गुरुवार सुबह शुरू हुई और अभी भी जारी है।

फिलहाल एनआईए के अधिकारी ने इस मामले पर आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है।

आगे के ब्योरे की प्रतीक्षा है।