Trending

पीएसए सिंगापुर चैलेंजर में ओम, संदेश और रतिका का अभियान क्वार्टर फाइनल में थमा

ओम सेमवाल, संदेश रविकुमार और रतिका सीलान का पीएसए सिंगापुर चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में सफर शनिवार को क्वार्टर फाइनल में हार के साथ समाप्त हो गया।

पुरुष एकल वर्ग में चौथी वरीयता प्राप्त ओम सेमवाल को आठवीं वरीयता प्राप्त ब्रिटेन के जेम्स पीच के खिलाफ कड़े मुकाबले में 7-11, 11-6, 7-11, 11-9, 11-7 से हार का सामना करना पड़ा।

पुरुष एकल के दूसरे क्वार्टर फाइनल में संदेश रविकुमार दक्षिण कोरिया के तीसरी वरीयता प्राप्त जियोंगमिन रियू से 9-11, 11-5, 7-11, 9-11 से पराजित हुए।

साभार : गूगल

वहीं, महिला एकल वर्ग में तीसरी वरीयता प्राप्त रतिका सीलान भी अंतिम चार में जगह बनाने से चूक गईं। उन्हें छठी वरीयता प्राप्त मलेशिया की यू जी चेन ने 11-7, 12-10, 9-11, 11-0 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।