Trending
दिल्ली के सोनिया विहार ई-बस चार्जिंग स्टेशन में लगी भीषण आग, एक बस समेत चार बाइक जलकर खाक

पूर्वी दिल्ली। सोनिया विहार के पांचवें पुश्ते पर स्थित एक निजी इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन में शनिवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। हादसा उस समय हुआ, जब एक इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग पर लगी हुई थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में अचानक आग की लपटें उठने लगीं और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते पूरी बस जलकर खाक हो गई। आग की चपेट में आने से चार पास खड़ी मोटरसाइकिलें भी पूरी तरह जल गईं।
राहत की बात यह रही कि घटना के समय चार्जिंग स्टेशन पर कोई कर्मचारी या अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
फिलहाल फायर डिपार्टमेंट ने घटना की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।