Trending

डेब्यू गोल से मेंडेज ने बचाई कोलंबस की लाज, मियामी की जीत का सिलसिला थमा

ब्रेस मेंडेज ने मेजर लीग सॉकर में पदार्पण करते हुए अंतिम लम्हों में गोल दागा जिससे कोलंबस क्रू ने इंटर मियामी को 2-2 से बराबरी पर रोका। इस मैच में कोलंबस ने मियामी के लगातार छह मैच में जीत के क्रम को भी तोड़ दिया। मियामी ने हालांकि अपने पिछले सात मैच नहीं गंवाए हैं।

मेंडेज ने 84वें मिनट में फ्री किक पर गोल दागकर कोलंबस को बराबरी दिलाई। अर्जेन्टीना को अपनी कप्तानी में लगातार दूसरी बार विश्व कप फाइनल में जगह दिलाने वाले लियोनल मेस्सी मियामी से 53वें मिनट में स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतरे। उन्हें गोल करने के कई मौके मिले लेकिन सफलता नहीं मिली।

@ColumbusCrew

कोलंबस को पहले हॉफ में आत्मघाती गोल का भी फायदा मिला। मियामी के लिए लुई सुआरेज ने 16वें मिनट जबकि नोह एलेन ने पहले हाफ के इंजरी टाइम में गोल दागा।