रजत पदक विजेता लवलीना ने बढ़ाया असम का मान, सीएम सरमा ने दी बधाई
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने ग्लास्गो में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने पर मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन को बधाई दी और कहा कि उनकी उपलब्धियां राज्य के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा हैं।
उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘असम का गौरव, भारत की चैंपियन। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में रजत पदक जीतने पर लवलीना बोरगोहेन को हार्दिक बधाई।’’
उन्होंने कहा, ‘‘आप युवा खिलाड़ियों की एक पूरी पीढ़ी को प्रेरित करती हैं और हर असमवासी को गर्व महसूस कराती हैं। हम आपकी इस शानदार उपलब्धि का जश्न मनाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।’’

टोक्यो ओलंपिक की पदक विजेता लवलीना को महिलाओं के 70 किग्रा वर्ग फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की एम्मा-सू ग्रीनट्री के खिलाफ 1-4 के खंडित फैसले में हार मिली, जिससे उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
Assam's pride, India's champion 🇮🇳
Heartiest congratulations to @LovlinaBorgohai on winning the Silver medal at the #CWG2026.
You continue to inspire a generation of young athletes and make every Assamese immensely proud.
We can't wait to celebrate this remarkable achievement… pic.twitter.com/p9DAjTzg6H
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) August 1, 2026