Trending

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुनकरों को किया सम्मानित

सीएम योगी ने विभिन्न योजनाओं के तहत बुनकरों व लाभार्थियों को वितरित किए चेक

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर संत कबीर राज्यस्तरीय हथकरघा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत बुनकरों व लाभार्थियों को सम्मानित करने के साथ चेक भी दिए। इसके साथ ही हथकरघा उत्पादों के प्रमुख क्रेताओं के साथ समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान भी किया गया।

बुनकरों का सम्मान

  • साड़ी, ब्राकेड एवं ड्रेस मेटेरियल श्रेणी
  • वाराणसी से जमालुद्दीन को प्रथम पुरस्कार – 1 लाख रुपये का चेक, प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी

सूती दरी, ऊनी दरी, आसनी एवं दरेट श्रेणी

  • सीतापुर से अकील अमहद को प्रथम पुरस्कार – 1 लाख रुपये का चेक, प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी

बेडशीट, बेड कवर एवं होम फर्निशिंग श्रेणी

  • बिजनौर से कफील अहमद को प्रथम पुरस्कार – 1 लाख रुपये का चेक, प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी

स्टोल, अंगवस्त्र या अन्य पारंपरिक वस्त्र उत्पाद श्रेणी

  • वाराणसी से प्यारेलाल को प्रथम पुरस्कार – 1 लाख रुपये का चेक, प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी

झलकारी बाई कोरी हथकरघा एवं पावरलूम विकास योजना के तहत बुनकरों का सम्मान

  • मऊ से सुरेंद्र कुमार – 93 हजार रुपये का चेक
  • इटावा से सोनी – 93 हजार रुपये का चेक
  • झांसी से मीरा बाई – 93 हजार रुपये का चेक

मुख्यमंत्री हैंडलूम एवं पावरलूम उद्योग विकास योजना के लाभार्थी

  • मुरादाबाद से गुलाम वारिस – 78 हजार रुपये का चेक
  • बरेली से मो. साजिद अंसारी – 93 हजार रुपये का चेक
  • मेरठ से जय किशन राजपूत – 93 हजार रुपये का चेक

हथकरघा उत्पादों के प्रमुख क्रेताओं के साथ समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान

  • उत्तर प्रदेश हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग निदेशालय और हैंडलूम एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल चेन्नई के बीच एमओयू
  • दमेरा टाटा ग्रुप बैंगलोर के साथ एमओयू
  • कार्गो डीटीडीसी के साथ एमओयू
  • इंटरनेशनल फैशन बिजनेस एक्सचेंज काउंसिल (मुंबई) के साथ एमओयू
  • कानपुर के प्रतीक कुमार के साथ एमओयू ।t