Trending

कोरिया मास्टर्स में अष्मिता की बड़ी जीत, रक्षिता को हराकर फाइनल में

अष्मिता चालिहा ने कोरिया मास्टर्स सुपर 300 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए हमवतन रक्षिता श्री संतोष रामराज को 21.13, 16.21, 21.13 से हराकर पहली बार बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल में जगह बनाई। तीन महीने चोट के कारण कोर्ट से बाहर रही 26 वर्ष की चालिहा मकाउ ओपन में सेमीफाइनल तक पहुंची थी।

साभार : गूगल

क्वार्टर फाइनल में दुनिया की 22वें नंबर की खिलाड़ी जापान की हिना अकेची को हराकर वह सेमीफाइनल में पहुंची थी। रक्षिता ने क्वार्टर फाइनल में तन्वी शर्मा को हराया था।